चाँद को हमने बचपन से ही आसमान पर चमकते देखा है और हमारे मन में बचपन से ही यह जानने की उत्सुकता रहती है की चाँद कैसा दीखता है | इसी से जुडी में आज की पोस्ट चाँद से जुड़े 50 रोचक तथ्य आपके लिए लेकर आया हु |
चाँद को लेकर कहानियों का संसार बहुत ही दिलचस्प रहा है,चाँद की उत्पत्ति कैसे हुई? चाँद कैसे अस्तित्व में आया? चाँद का आकार क्या है ? क्या चाँद पर वायुमंडल और पानी की मौजूदगी है? ऐसे कई सवाल जो हमारे मन में आते रहते है | तो आज हम चाँद से जुड़े 50 रोचक तथ्य को जानते है –
1 . चन्द्रमा से देखने पर पृथ्वी 45 से 100 गुना तक ज्यादा चमकदार लगती है. यह अपने आकार की तुलना में चार गुना ज्यादा बड़ी भी दिखाई देती है. इसके अतिरिक्त चांद से देखने पर ग्रहण भी विपरीत दिखते हैं यदि पृथ्वी पर अगर चंद्र ग्रहण होता है तो चन्द्रमा पर सूर्य ग्रहण दिखाई देता है |
3 . क्या आपको पता है चाँद से भी बड़े उपग्रह मौजूद है इनमें से सबसे बड़ा बृहस्पति ग्रह के पास स्थित जो की प्लूटो और बुध ग्रह से भी बड़ा है. इसके अलावा टाइटन, कैलीस्टो और ईओ भी चाँद से काफी बड़ा हैं |
4.यदि आपकी इंटरनेट स्पीड कम हैं तो आप चांद पर जा सकते है. नासा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए चांद पर वाई-फाई कनेक्न की सुविधा मुहैया कराई है जिसकी 19 एमबीपीएस की स्पीड काफी आस्चर्यजनक है |
5 . हमारा चाँद पृथ्वी से हर साल 3.78 सेमी दूर जा रहा है अगले 50 अरब साल तक ऐसा चलता रहा तो चांद को धरती की परिक्रमा करने में 47 दिन लग जायेगा . अभी चांद पृथ्वी की परिक्रमा 28 दिन में कर पाता है |
6 . आपको यह जानकर अस्चर्य होगा की अभी तक सिर्फ 12 लोग ही चांद पर पहुँच पाए हैं. यूजीन कर्नान आखिरी व्यक्ति थे जिन्होंने मिशन एपोलो-17 के तहत चांद पर कदम रखा | उसके बाद से सिर्फ मशीनी रोबोट ही चांद पर जा रहे हैं |
8 .चाँद की गुरुत्वाकर्षण शक्ति कम है. किसी भी तरह का वायुमंडल का न होने का मतलब है कि सौर वायु और उल्कापिंड के आने का खतरा लगातार बना रहता है. यहां तापमान में भारी मात्रा में उतार-चढ़ाव होता रहता है और आसमान हमेशा काला दिखाई पड़ता है |
9 .क्या आप जानते है चंद्रमा पर धूल का गुबार सूर्योदय और सूर्यास्त के समय बना रहता है इसकी असली वजह विज्ञान अभी तक नहीं खोज पाया है, वैज्ञानिकों का मानना है की इसकी वजह अणुओं का इलेक्ट्रिकली चार्ज होना हो सकती है |
.10 .चाँद पृथ्वी का ऐसा एकमात्र उपग्रह है जो 4.5 अरब साल पहले पृथ्वी और थीया के बीच उत्पन हुए भारी टकराव से बचे हुए अवशेषों के मलबे से बना था |
Read also जापान से जुड़े 50 रोचक तथ्य जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे
12 आप जानते है की चांद हमारी नींद पर भी असर डालता है यूनिवर्सिटी ऑफ बेसल, स्विट्ज़रलैंड के अनुसार है अमावस्या पर लोग अच्छी नींद का आनंद लेते हैं वही पूर्णिमा पर नींद कम आती है.हालांकि विज्ञान ने अभी तक इस चीज़ को साबित नहीं किया है |
13 चाँद पर अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी की कुछ निशानी भी छोड़कर गए थे जिसमे शांति की प्रतीक सोने की पिन, बैग और अमेरिकन झंडे , दुनिया के 73 राजनेताओं का सद्भावना संदेश, अपोलो 1 मिशन में 1967 एवं 1968 में मारे गए अंतरिक्ष यात्री के कुछ मेडल आदि है |
14 मान लिया जाये की पृथ्वी से अगर चांद गायब हो जाता है तो पृथ्वी पर दिन सिर्फ छह घंटे के लिए होगा |
21 आपको पता है की चंद्रमा रात में चमकता दिखाई देता है लेकिन आपको आस्चर्य होगा की चन्द्रमा का खुद का कोई प्रकाश नहीं होता | वह सूर्य के प्रकाश से चमकता है |
25 . क्या आपको पता है चाँद का छेत्रफल अफ्रीका महादीप के बराबर है | और आधे चन्द्रमा की तुलना में पूरा चाँद 9 गुना ज्यादा चमकदार है |
27 . आपको जानकर यह गर्व होगा की चाँद पर सबसे पहले पानी की खोज भारत द्वारा ही की गयी थी | भारत ने वर्ष 2008 में चंद्रयान मिशन में चाँद पर बर्फ़ के रूप में पानी की खोज की जिसकी बाद में NASA द्वारा भी पुस्टि गई |
28 . क्या आप जानते है चाँद पर मॉन्स हाइजन सबसे ऊँचा पर्वत है जिसकी ऊँचाई 4700 मीटर तक है, जो माउंट एवरेस्ट की आधी ऊंचाई है. माउंट एवरेस्ट की ऊँचाई 8848 मीटर है |
29 . क्या आपने कभी सोचा है चन्द्रमा पर काले धब्बे क्यों दिखाई देते है क्युकी चाँद की सतह से टकराने वाले क्षुद्रग्रह और धूमकेतु की वजह से इसकी सतह पर इतने सारे गड्ढे हैं क्युकी चाँद पर वायुमंडल नहीं है, इसलिए ये गड्ढे अब तक मौजूद हैं. यही गड्ढे हमे काले धब्बे के रूप में दिखाई देते हैं |
30 .क्या आपको पता है सौरमंडल के सभी ग्रहों में सबसे बड़ा गड्ढा चंद्रमा में मौजूद है. इसे दक्षिण ध्रुव-एटकन के नाम से भी जानते है. इसका व्यास करीब 1550 मील (2500 किमी) तक है. पृथ्वी की से देखा जाने वाला सबसे बड़ा गड्ढा बेली क्रेटर है, जिसका व्यास 183 मील तक है |
Read also दुनिया से जुड़े 100 रोचक तथ्य जो आपको आस्चर्यचकित कर देंगे !
31 .चाँद की सतह पर गोल्फ खेलने वाले पहले व्यक्ति एलन शेफर्ड थे, जिन्होंने 1971 में चाँद की सतह पर गोल्फ खेला था | उनके द्वारा हिट की गई गोल्फ की गेंद ने करीब 800 मीटर का फ़ासला तय किया था |
32 . क्या आपको पता है चाँद की यात्रा करने अंतरिक्ष यात्रीओ ने मल ,मूत्र ,उल्टी के 96 बैग छोड़े थे |
33 . क्या आप जानते है बज एल्ड्रिन पहले ऐसे व्यक्ति है जिन्होंने चन्द्रमा पर पेशाप किया था |
34 चाँद पर गए अमरीकी अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा वहाँ गाड़े गए अमरीकी झंडे सूरज के विरंजन प्रभाव के कारण सफेद हो चुके हैं |
35 . अपोलो-11 ने चाँद की सतह पर लैंडिंग में उपयोग किये गए कंप्यूटर की तुलना में आज एक स्मार्ट फोन में अधिक कंप्यूटिंग पॉवर उपलब्ध है |
36 चाँद पर अभी तक हुए अपोलो मिशन द्वारा चंद्रमा की सतह से 196 टुकड़े लाये जा चुके हैं, जिनका कुल वजन 382 किलो के आसपास है |
37 क्या आपको पता है चाँद पर दिखाई देने वाले धब्बों को चीन में ‘चाँद पर मेंढक’ कहा जाता है |
38 एक आंकलन के हिंसाब से यदि आप 70 मील/घंटे की रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए चाँद पर जाते है , तो आपको वहाँ तक पहुँचने में 135 दिन लगेंगे |
39 टेलीस्कोप से चाँद जिस तरह से दिखाई देता है, उसका मानचित्र सबसे पहले ब्रिटिश खगोलशास्त्री थॉमस हैरियट ने बनाया था |
40 क्या आपको पता है चाँद की सतह के गड्ढो के नाम ” वैज्ञानिक, अविष्कारक, कलाकार या खोजकर्ताओं के नाम ” पर रखे जाते हैं.जिसकी शुरूवात 1645 में ब्रुसेल्स के एक इंजीनियर माइकल वैन लैंग्रेन ने की थी |
Read also ब्रम्हाण्ड से जुड़े 50 रोचक तथ्य हिंदी में |
41 पृथ्वी पर आने वाले भूकंपों की तरह चाँद की सतह पर भी कंपन होता है, जिसे moonquakes कहते हैं. Moonquakes आने की वजह धरती का गुरुत्वाकर्षणीय प्रभाव होता है | चाँद पर ये moonquakes आधे से लेकर एक घंटे तक आ सकता है |
42 क्या आप जानते है कई सालो पहले हमारा चाँद पृथ्वी के सतह से 10 गुना ज्यादा पास था | इसलिए यह उस वक्त आकाश में 10 गुना ज्यादा बड़ा दिखाई देता था |
43 क्या आपको पता है Apollo 17 के एक मिसन के दौरान एक यात्री के कपड़ों में चाँद के सतह की मिट्टी लग गयी थी | बाद में जब उस मिट्टी को सूंघा गया तो , पता चला की वह बंदूक के गोली में उपयोग होने वाले बारूद के जैसी गंध मारती थी |
44 क्या आपको पता है वायुमंडल नहीं होने पर चन्द्रमा का एक भाग ठंड से जमा होता है जबकि दूसरा भाग सूर्य के प्रकाश से जल रहा होता है|
45 सोवियत राष्ट् का लूना-1 पहला अन्तरिक्ष यान था जो चन्द्रमा के पास से होकर गुजरा था। जबकि लूना-2 पहला अन्तरिक्ष यान था जो चन्द्रमा की सतह पर उतरा था।
46 यदि चन्द्रमा का अस्तित्व समाप्त हो जाये या फिर वो चक्कर लगाना बंद कर दे तो पृथ्वी पर दिन 6 घंटे का हो जायेगा ।
47 चाँद पर कदम रखने वाले अंतिम इंसान जीन सर्नन थे | जो 1972 में अपोलो-17 मिशन पर गए थे
48 क्या आप जानते है हर साल चाँद पृथ्वी से लगभग 3.8 सेमी दूर होता जा रहा है ऐसा अनुमान है कि यह अगर 50 बिलियन वर्षों तक चलता रहा तो चंद्रमा को पृथ्वी की परिक्रमा करने में 27.3 दिनों के बजाय 47 दिन लगने लगेंगे |
49 चाँद का खुद का कोई प्रकाश नहीं होता वह सूरज के प्रकाश का परावर्तन करता है और यह प्रकाश पृथ्वी तक पहुँचने में 1.3 सेकंड लगते हैं |
50 चाँद को पृथ्वी की परिक्रमा करने में 27.3 दिन का समय लगता है |
Read also मानव शरीर से जुड़े 100 रोचक तथ्य | Amazing Facts the Human Body
आज के आर्टिकल में हमने जाना चाँद से जुड़े 50 रोचक तथ्य उम्मीद है आपको यह पोस्ट पसंद आयी होगी अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो कमेंट करके जरूर बताये |
हेलो दोस्तों आज में आपको उत्तराखंड की कला और संस्कृति एवं इसका इतिहास ,त्यौहार ,नृत्य… Read More
दोस्तों में आपको पुरे भारत और सारी दुनिया विशेषकर राजस्थान की कला और संस्कृति से… Read More
जम्मू एवं कश्मीर उत्तर भारत में स्थित देश सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है।… Read More
नार्थ कोरिया एक ऐसा देश है जहा मानवाधिकार नाम की कोई चीज़ भी नहीं है… Read More
हिन्दी ना केवल भारत में बल्कि विश्व के कई देशो में बोली जाती है इसलिए… Read More
हेलो फ्रेंड्स आज इंटरस्टिंग फैक्ट्स में हम लड़कियों से जुड़े 74 रोचक तथ्यों को जानने… Read More
View Comments
This Article Helps Them A lot.Thank You For Sharing So Well
thanks