भारत के महत्वपूर्ण 50 तथ्य जो आपको आस्चर्यचकित कर देंगे

भारत दुनिया की प्राचीनतम संस्कृतियों में से एक है और साथ ही भारत देश अनेक रहस्यों से भरा हुआ है ,इसकी कुछ जानकारी हमको है तो कुछ के बारे में हम नहीं जानते है आज हम भारत के महत्वपूर्ण 50 तथ्य के बारे में आपको जानकारी देंगे जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे और आपको अंदाज़ा भी नहीं होगा यह भारत में भी है क्या ?

चलिए अब हम नीचे भारत के महत्वपूर्ण 50 तथ्य के बारे में जानते है –

भारत के महत्वपूर्ण 50 तथ्य

  1. क्या आप जानते है भारत में एक तैरता हुआ डाकघर भी है यह सच है ,यह डाकघर श्रीनगर के डल झील के बीच मौजूद है यह एक तैरता हुआ डाकघर है इसकी शुरुआत 2011 में की गयी आपकी जानकारी के लिए बता दे भारत में 1,55,015 डाकघर मौजूद है |”

2. क्या आप जानते है दुनिया का सबसे ऊँचा क्रिकेट मैदान भी भारत में है ,यह क्रिकेट स्टेडियम हिमाचल प्रदेश के चैल में चैल क्रिकेट स्टेडियम है जिसकी ऊंचाई 2,444 मीटर है और यह 1893 में बनाया बनाया गया दुनिया का सबसे ऊँचा स्टेडियम है |

3. क्या आप जानते है चन्द्रमा पर सर्वप्रथम पानी भारत द्वारा खोजा गया, यह सितम्बर 2009 में भारत के ISRO चंद्रयान- 1 ने मून मिनरलॉजी मैपर द्वारा पता लगाया

4. भारत का कुंभ मेला अंतरिक्ष से देखा गया ,2011 का भारत के कुम्भ मेले में 75 मिलियन तीर्थयात्रियों की विशाल भीड़ थी, यह अंतरिक्ष साफ़ दिखाई दी शायद आपको यकीन नहीं हो रहा होगा |

5. क्या आप जानते है शैम्पू का आविष्कार भी भारत में किया गया जिसको हम लोग आज उपयोग करते है |

6. भारत में आधी से ज्यादा जनसंख्या 25 साल से कम उम्र की है और भारत में युवा आबादी तेज़ी से बढ़ रही है |

7 . क्या आपको पता है भारत दुनिया का सबसे बड़ा चाय उत्पादक देश है ,और भारत में चाय सबसे ज्यादा उपयोग की जाती है प्रसीद चाय असम, दार्जिलिंग, नीलगिरि और कांगड़ा की है |

8.आपको यकीन नहीं होगा भारत में 454 से ज्यादा भाषाएं बोली जाती है इनमे से 16 भाषा को भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है | इससे आप भारत की विविधता का अंदाजा लगा सकते है |

9. भारत देश दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म निर्माता है भारत के बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फिल्मे रिलीज़ होती है |

10. |भारत के महत्वपूर्ण 50 तथ्य – भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादन करने वाला देश भी है |

11.भारत दुनिया का सबसे बड़ा मसाला उत्पादक है भारत से दुनिया के 70 % आते है |

12.क्या आप जानते है भारत दुनिया का सबसे शाकाहरी देश है | क्युकी भारत में बहुत कम मास खाया जाता है और कुछ स्टेट में तो बहुत ही कम इसका सबसे बड़ा कारण भारत से निकले धर्म शाकाहार को प्रथमिकता देते है |

13. क्या आपको पता है हम जो अपने शर्ट के बटन लगाते है उसकी खोज भी भारत में हुई थी |

Read also https://hindifreedom.com/culture/114/culture-of-himachal-pradesh-in-hindi/

14 . भारत में एक ऐसा भी परिवार है जो दुनिया में सबसे बड़ा माना जाता है इस परिवार में 1 इंसान, 39 पत्निया और 94 बच्चे रहते है |

15. भारत में प्रत्येक मिनट में ५१ बच्चे पैदा होते है ,प्रत्येक घंटे में 3,060 जन्म और प्रति दिन 73,440 बच्चे पैदा होते है यह यूरोपियन कंट्री स्वीडन की प्रति वर्ष पैदा होने वाली जनसंख्या के बराबर है |

16. भारत में दुनिया का सबसे बड़ा रोड नेटवर्क है यह करीब 1.9 मिलियन मिल रोड से जुड़ा हुआ है |

17. आपको यह जानकार गर्व होगा की भारत के महत्वपूर्ण 50 तथ्य – भारत ने आजतक कभी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया है |

18. दुनिया में सबसे ज्यादा सोना भारत में ख़रीदा जाता है ,इसका एक कारण यह भी है भारतीय संस्कृति में सोना खरीदना महत्वपूर्ण भाग माना जाता है |

19 . क्या आप जानते है मेघालय के चेरापूंजी में दुनिया की सबसे ज्यादा औसतन वर्षा होती है |

20. स्विट्जरलैंड का विज्ञान दिवस भारत के पूर्व भारतीय राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को समर्पित है| भारत के मिसाइल मेन कहे जाने वाले कलाम ने 2006 में स्विट्जरलैंड की यात्रा की थी उनके आने पर स्विट्जरलैंड ने 26 मई को विज्ञान दिवस की घोषणा की |

भारत के महत्वपूर्ण 50 तथ्य

21.|भारत के महत्वपूर्ण 50 तथ्य – आपको पता है प्लास्टिक सर्जरी की खोज भी भारत द्वारा की गयी |

22. सबसे पहले योग की शुरूवात भी भारत में ही हुई भारतीय योग चिकित्सा 5000 साल पुरानी है |

23. दुनिया की पहली यूनिवर्सिटी भी भारत की है यह तक्षशिला यूनिवर्सिटी है जिसकी शुरूवात ७०० ईसा पूर्व हुई

24. भारतीय रेलवे लगभग 1.3 लाख लोगो को रोजगार दे रहा है यह कई देशो की जनसंख्या से भी ज्यादा है |

25. भारत में दुनिया के किसी भी देश से मस्जिद है अगर देखा जाये तो तक़रीबन 300000 मस्जिद है और मुस्लिम जनसंख्या के हिंसाब से भारत तीसरे नंबर पर है |

26. भारत एकमात्र ऐसा देश है दुंनिया के ४ प्रमुख धर्मो का उदय हुआ है, जिसमे हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म और सिख धर्म का जनम भारत में ही हुआ है |

27. यह तो आप जानते ही होंगे भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है । भारत में सबसे ज्‍यादा वोटर है और भारत में किसी भी दूसरे देश के चुनाव से ज्यादा खर्च होता है |

28. सर्जरी का विकास भी भारत में ही हुआ है इसकी शुरुवात 2,600 साल पहले सुश्रुत द्वारा की गयी| जिसमे कई जटिल सर्जरी और ऑपरेशन करना शामिल था |

Read also https://hindifreedom.com/top-10/219/top-10-indian-pharma-company-hindi/

29. सतरंज या फिर chees का आविष्कार भी भारत में ही हुआ है प्राचीन काल में इसे “चतुरंग संस्कृत” कहा जाता था

30. दुनिया की सबसे अधिक पर्वत श्रंखलाएं भारत के हिमालय स्थित है। इसके अलावा यहां पर्वत मालाएं लगभग 1500 मील में फैली हुई हैं और इसकी ऊंचाई 23, 600 फीट तक की हैं।

31. आज हम लोग जो साप और सीडी खेल खेला करते है उसकी शुरुवात भी भारत में ही हुई है इसके पीछे भी भलाई और बुराई की कहानिया छुपी हुई है |

32. मर्डर के मामले में भारत नंबर 1 पर आता है यहाँ हर साल (32,719 मर्डर प्रति वर्ष) होते है , इसके बाद रूस नंबर 2 पर आता है जहा 28,904 मर्डर होते है |

33. क्या आपको पता है भारत दुनिया में दूसरा सबसे ज्यादा अंग्रेजी बोलने वाला देश है |पहले नंबर पर अमरीका का स्थान आता है |

34. क्या आपको पता है बांद्रा-वर्ली समुद्री ब्रिज में पृथ्वी के व्यास के बराबर स्टील लगा हुआ है , इस पुल को बनाने में 2,57,00,000 घंटे लगे थे और इसका कुल भार लगभग 50,000 अफ्रीकी हाथियों के वजन के बराबर है |

35. भारत का अपना पहला रॉकेट वजन में इतना हल्का था की इसको लांचिंग स्टेशन पर साइकिल पर रख कर ले जाया गया |

36. भारत के महत्वपूर्ण 50 तथ्य -दुनिया में सबसे पहले हीरा खनन की शुरुवात भी भारत में ही हुई थी |

37. दुनिया का पहला सबसे पहला ग्रेनाइट मंदिर, ब्रिहदेश्वरा मंदिर भी भारत में ही है ,और यह तमिल नाडू में स्थित है., इस मंदिर का निर्माण 11 वी शताब्दी में सिर्फ 5 साल की अवधि में ही पूरा कर लिया गया |

38. भारत दुनिया के सुपरकम्प्युटर बनाने वाले देशो में शुमार है, इस लिस्ट दो अन्य देश जापान और अमरीका भी है i

39. हथियारों का आयात करने के मामले में भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश है।

40. उत्तरप्रदेश का वाराणसी दुनिया का सबसे पुराना शहर है |

41. आप जानते होंगे आगरा का ताजमहल विश्व के सात अजूबो में से एक है जिसको मुगल शासक शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज याद पर बनाया | |भारत देश के महत्वपूर्ण 50 तथ्य

42. 1982 में भारतीय सेना ने लद्दाख प्रदेश में सुरु और द्रास नदी पर विश्व में सर्वाधिक ऊंचाई वाला वेली ब्रिज का निर्माण किया गया

Read also hindifreedom.com/technology/148/कंप्यूटर-क्या-है/(opens in a new tab)

43. क्या आप जानते है, भारत में पायी जाने वाली 1000 आर्किड प्रजातियों में अकेले अरुणाचल में 600 से ज्यादा आर्किड प्रजातिया पायी जाती है |

44. क्या आप जानते है पुरे दुनिया में 22000 टन पुदीने के तेल का उत्पादन किया जाता है ,जिसमे 19000 टन भारत से निकाला जाता है |

45. क्या आपको पता है माइक्रोसॉफ्ट के 34 % कर्मचारी IBM के 28 % कर्मचारी और Intel के 17 % काम करने वाले कर्मचारी भारतीय मूल के है |

46. अमरीका में काम करने वाले 38 % डॉक्टर भारतीय है और अमरीका में 12 % वैज्ञानिक एव NASA में काम करने वाले 36 % वैज्ञानिक भारतीय मूल के है |

47. भारत दुनिया में सबसे ज्यादा डाकघरों वाला देश है, इतने डाकघर विश्व के किसी भी अन्य देश में नहीं है |

48. आज से करीब १० करोड़ साल पहले भारत एक द्वीप हुआ करता था जो अब देश है |

49. लखनऊ का सिटी मांटेसरी स्कूल को दुनिया में छात्रों के आधार पर सबसे बड़ा स्कूल माना जाता है |और आपको जानकार आस्चर्य होगा की यहाँ लगभग 45000 से ज्यादा छात्र पढ़ते है |

50. जैसलमेर के किले को दुनिया का सबसे अनोखा किला माना जाता है ,क्युकी यहाँ की २५% जनसंख्या ने इसको अपना घर बना लिया है |

आज हमने भारत के महत्वपूर्ण 50 तथ्य के बारे में अनोखी जानकारी हासिल की है, अगर आपको मेरी पोस्ट अच्छी लगी या कोई कमी रह गयी हो तो कमेंट करके जरूर बताये

Leave a Comment