ब्रम्हाण्ड से जुड़े 50 रोचक तथ्य हिंदी में

आज की हमारी पोस्ट इंटरस्टिंग होने वाली है क्युकी आज हम जानेंगे ब्रम्हाण्ड से जुड़े 50 रोचक तथ्य हिंदी में जो शायद आप पहले नहीं जानते होंगे |

लोग पृथ्वी ग्रह पर रहते हैं जो इसके जैसे ही आठ अन्य ग्रहों के साथ सूर्य का चक्कर लगाता है. लगातार नई खोजें करना और जानना हर मनुष्य का स्वभाव होता है. ब्रह्माण्ड की कभी न ख़त्म होने वाली गहराई हमें इसके बारे में और अधिक जानने के लिए उत्सुक करती है.

ऐसे बहुत से सवाल है इस ब्रम्हाण्ड के बारे में जैसे हम कौन हैं? हम कहाँ से आए हैं? क्या इस ब्रह्माण्ड में हम अकेले ही हैं? ऐसे सैंकड़ो सवाल हमेशा अंदर घूमते रहते हैं लगातार नई खोजें करना और कुछ नया करने की जिज्ञासा हर मनुष्य का स्वभाव होता है.इसलिए आज की पोस्ट में हम ब्रम्हाण्ड से जुड़े 50 रोचक तथ्य के बारे में जानेंगे

आपकी जानकारी के लिए बता दे की ब्रम्हाण्ड से पहले कुछ भी नहीं था ऐसा माना जाता है कि हमारा ब्रम्हाण्ड करीब 13 अरब साल पहले अस्तित्व में आया हमारा ब्रम्हाण्ड चारों और से जल, बादल, वायु और आकाश से घिरा है और हमारी आकाशगंगा का व्यास 1 लाख प्रकाशवर्ष तक है और हमारी आकाशगंगा (Galaxy) का नाम मंदाकिनी है | चलिए अब बिना देरी किये ब्रम्हाण्ड से जुड़े 50 रोचक तथ्य जानते है –

1 से लेकर 10 तक ब्रम्हाण्ड से जुड़े 50 रोचक तथ्य हिंदी में

1. हमारा ब्रह्माण्ड लगभग 13.5 अरब साल से भी ज्यादा पुराना है, यह एक विशाल विस्फोट के बाद अस्तित्व में आया जिसे हम बिग-बैंग थ्योरी के नाम से जानते है |

2. अभी तक यह पता नहीं चल सका की ब्रह्माण्ड में पृथ्वी के अलावा किसी अन्य जगह पर जीवन है की नहीं , लेकिन फिर भी वैज्ञानिकों के पास ऐसे बहुत सारे सबूत है जो तय करते हैं कि इस दुनिया में हम अकेले नहीं हैं.

3. क्या आप जानते है हमारी आकाश-गंगा का नाम मिल्की-वे आकाशगंगा है,और आपको जानकर हैरानी होगी सूर्य को मिल्की-वे आकाशगंगा का एक चक्कर लगाने में लगभग 22.2 करोड़ साल लग जाते हैं आख़िरी बार जब सूर्य आज की स्थिति में था तो पृथ्वी पर डायनासोर का राज था |.

4. खगोलविद फ्रैंक ड्रेक ने हमारे ब्रह्माण्ड में संभावित सभ्यताओं की संख्या बताने के लिए ड्रेक समीकरण की खोज की थी

5. ब्रह्माण्ड में मिल्की-वे गैलेक्सी के सामान करोड़ों अन्य गैलेक्सी मौजूद हैं जो ब्रह्माण्ड की विशालता को दर्शाती है |

6. आपको यह जानकर हैरानी होगी की अंतरिक्ष में जाने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले स्पेस-सूट की कीमत लगभग 120 लाख डॉलर तक होती है. इसकी ज्यादा कीमत इसके तकनीक स्पेसिफिकेशन को बनाने में लगती है |

7. क्या आपको पता है हम ब्रह्माण्ड की सीमा का निर्धारण नहीं कर सकते है क्योंकि इस ब्रह्माण्ड का कोई किनारा नहीं है. ब्रह्माण्ड के सभी घटक एक-दूसरे के साथ गुरुत्वाकर्षण बल के द्वारा आपस में जुड़े हुए हैं |

8. आपको आस्चर्य होगा की आप अंतरिक्ष में रो नहीं सकते और न ही आपको पसीना आता है. गुरुत्वाकर्षण बल के अभाव के कारण पसीने और आंसुओं की बूँद बाहर नहीं निकल पाती है |

9. खगोल -शास्त्रियों के अनुसार ब्रह्माण्ड में हर दिन लगभग 27.5 करोड़ तारों का जन्म होता है |

10. आप अंतरिक्ष में गंध का अनुभव नहीं कर सकते है लेकिन कुछ विशेष परिस्थितियों में वैज्ञानिको का मानना है कि अंतरिक्ष गर्म धातुओं और वेल्डिंग गैसों की तरह स्मेल करता है |

Read also hindifreedom.com/interesting-fact/564/पृथ्वी-से-जुड़े-50-रोचक-तथ्य/(opens in a new tab)

11 से लेकर 20 तक ब्रम्हाण्ड से जुड़े 50 रोचक तथ्य हिंदी में

11.हमारी आकाशगंगाओं का आकार अंडाकार है और हमारे सौर मंडल का किनारा प्लूटो नहीं है बल्कि ओओर्ट क्लाउड है।

12 कुछ थ्योरी की माने तो प्रत्येक ब्लैक होल में 1 ब्रह्माण्ड है इसका मतलब हम सभी लोग ब्लैक होल में हैं।

13. क्या आपको पता है की आकाश में जो सितारे हम देखते हैं, वो शायद मर गए होंगे ? क्युकी वे हमसे अरबों प्रकाश वर्ष दूर हैं और प्रकाश को पृथ्वी तक पहुंचने में अरबों साल लग जाते है , इसका अर्थ है कि अब सितारों की रोशनी जो हम देखते हैं वह अरब वर्ष पुरानी रोशनी है।इसका मतलब है की वह अब तक मर चुके हो |

14. मंगल ग्रह पर ओलंपस मॉन्स माउंट (ज्वालामुखी) की ऊंचाई माउंट एवरेस्ट की उँचाई से लगभग तीन गुना ज्यादा है।

15. Voyager-1 यान, मानव द्वारा बनायी गई अब तक की सबसे दूूर जानेे वाली वस्तु है।

16. जब पानी को पृथ्वी पर उबाला जाता है, तो यह हजारों छोटे बुलबुले बनाता है। यदि इसी पानी को अंतरिक्ष में उबाला जाता है, तो यह एक विशाल बुलबुले का रूप ले लेता है।

17. वैज्ञानिकों की माने तो लगभग 75% ब्रह्मांड डार्क मैटर और डार्क एनर्जी के रूप में गायब है, जिसको मापा नहीं जा सकता है।हालाँकि ब्रह्मांड को एक साथ बांधने वाला गोंद डार्क मेटर ही है लकिन इसको माप नहीं सकते |

18. सूर्य, ग्रह, चन्द्रमाओं और क्षुद्रग्रहों और धूमकेतु को मिलाकर हमारा सौर मंडल हमारे ब्रह्मांड के एक ट्रिलियन भाग से भी कम हिस्सा ही रखता है।

19. ब्रह्मांड में सबसे तेज घूमने वाली वस्तु का नाम न्यूट्रॉन तारा है। न्यूट्रॉन तारा का कोर बहुत घना है। यह इतना घना है कि यदि हम इसके कोर से एक चम्मच पदार्थ भी लेते हैं, तो यह लगभग 200 बिलियन पौंड वजन का होगा।

20. आर 136 ए 1 ब्रह्मांड का सबसे चमकदार और विशाल सितारा है, जो सूरज की तुलना में 8.7 मिलियन गुना ज्यादा चमकदार है।

Read also hindifreedom.com/interesting-fact/483/दुनिया-से-जुड़े-100-रोचक-तथ्य-ज/(opens in a new tab)

21 से लेकर 30 तक ब्रम्हाण्ड से जुड़े 50 रोचक तथ्य हिंदी में

21. वैज्ञानिकों के अनुसार हमारे ब्रह्मांड में लगभग 20 ट्रिलियन आकाशगंगाएं मौजूद है एवं ब्रह्मांड का व्यास लगभग 150 अरब प्रकाश वर्ष का है ।

22. अगर आप 1 मिनट में 100 तारे गिनने लगे तो आपको पूरी आकाश गंगा गिनने में 2000 साल लग जायँंगे

23. हर आकाशगंगा के बीच में एक ब्लैक-होल होता है. ब्लैक होल अत्यधिक गुरुत्वाकर्षण वाला क्षेत्र होता हैं जिसके आर-पार कुछ भी नहीं जा सकता है.

24. क्या आप जानते है हीलियम और हाइड्रोजन को छोड़कर पृथ्वी पर पाए जाने वाली हर चीज़ तारे की धूल से बनी है.क्युकी पृथ्वी का निर्माण ख़त्म होते तारे से हुआ था

25.आपको यह जानकर हैरानी होगी की पृथ्वी ब्रह्माण्ड का इतना छोटा हिस्सा है कि सूर्य के अंदर भी लगभग 13 लाख पृथ्वी समा जाती हैं |

26. ब्रह्मांड में सबसे जटिल वस्तु मानव का मस्तिष्क है, जिसमें अरबों न्यूरॉन्स मौजूद है जो एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।

27. 1977 में गहरे अंतरिक्ष से 72 सेकेंड का सिग्नल मिला था , पर यह अब तक पता नहीं चल पाया कि यह सिग्नल किसने भेजा था।

28. अगर नासा एक पंक्षी को अंतरिक्ष में भेजता तो वह उड़ नहीं पाएगा और जल्द ही मर जाएगा. क्योंकि वहां पर उड़ने के लिए बल ही मौजूद नहीं है।

29. Big Bang Theory के अनुसार, ब्रह्माण्ड 15 खरब साल में 93 खरब प्रकाश वर्ष तक फैल गया है।

30. वैज्ञानिकों की माने तो पृथ्वी से 40 प्रकाश वर्ष दूर हीरे का बना हूआ एक ग्रह है जिसका नाम 55 Cancri-e रखा गया है।

Read also hindifreedom.com/interesting-fact/609/मानव-शरीर-से-जुड़े-100-रोचक-तथ्/(opens in a new tab)

31 से लेकर 40 तक ब्रम्हाण्ड से जुड़े 50 रोचक तथ्य हिंदी में

31. अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में अंतरिक्ष यात्री रोजाना 15 सूर्योदय और 15 सूर्यास्त होते हुए देखते हैं।

32. नासा ने एक ऐसे “waterworld” ग्रह की खोज की थी जो पृथ्वी से 40 प्रकाश वर्ष दूर है लकिन इस गृह पर खतरनाक पदार्थ हो सकते हैं जैसे “hot ice” और “superfluid water.” आद

33. शुक्र ग्रह अपने एक्सिस पर इतना धीरे चक्कर लगाता है कि ये सूर्य के चारों तरफ अपना एक चक्कर अपनी धुरी पर घूमने से पहले ही पूरा कर लेता है. इसी वजह से शुक्र पर एक दिन उसके एक साल की अवधि का होता है.

34.क्या आप जानते है मंगल ग्रह पर स्थित Olympus Mountain हमारे सौर मंडल का सबसे ऊंचा पर्वत है. यह माउंट एवरेस्ट से भी तीन गुना ज्यादा ऊंचा है.यह 26 किलोमीटर ऊंचा और लगभग 600 किमी एरिया में फैला है |

35. शनि ग्रह के चारों और उपस्थित रिंग्स ठोस नहीं है वो धूल, बर्फ और चट्टानों के मिश्रण से बनी हैं.|

36. खगोल विदो के अनुसार हमारी आकाशगंगा का स्वाद रम और रास्पबेरी के जैसा है |

37 .पृथ्वी से 10,000 प्रकाश-वर्ष दूर, 463,000,000,000 किमी० से भी ज्यादा क्षेत्र में अल्कोहल से बना बादल फैला हुआ है. ये इतना विशाल है कि हम लोग इससे बीयर की 400 trillion बोतलें भर सकते हैं.

38. क्या आप जानते है अंतरिक्ष में स्थित स्पेस स्टेशन प्रोजेक्ट अब तक का सबसे महँगा प्रोजेक्ट है.जिसकी कीमत करीब 150 अरब डॉलर तक है |.

39. Voyager-1 अंतरिक्ष यान हमारे सौर मंडल के बाहर जाने वाला पहला मानव निर्मित यान है. Voyager प्रोग्राम को सन 1977 में Voyager-1 और Voyager-2 स्पेस क्राफ्ट के साथ लाँच किया गया था.

40.12 अगस्त 2018 को नासा के द्वारा पहली बार सूर्य तक पहुचने के लिए मिशन लॉन्च किया गया है. Parker Solar Probe mission का लक्ष्य सूरज का गहराई से अध्ययन करना एवं इसकी कार्यप्रणाली को समझना है |

Read also hindifreedom.com/interesting-fact/414/एनिमल-इंटरेस्टिंग-फैक्ट्/(opens in a new tab)

41 से लेकर 50 तक ब्रम्हाण्ड से जुड़े 50 रोचक तथ्य हिंदी में

41 .डार्क मेटर ब्रम्हांड में पायी जाने वाली ऐसी वस्तु है जो दिखती नहीं है ; पर इसके गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव जरूर पाया जाता है |

42 . खगोल विज्ञान , विज्ञान की बहुत ही रहस्य्मय और रोचक शाखा है | जिसमे बहुत दूर स्थित आकाशीय पिंडो का अध्ययन किया जाता है जिसे समझना बहुत ही मुश्किल होता है |

43.अमरीका ने 1962 में स्पेस में एक हाइड्रोजन बम का विस्फोट किया जो जापान के हिरोशिमा और नागासाकी के ऊपर गिराए गए बम से 100 गुना से भी ज्यादा शक्तिशाली था

44. हमारी पृथ्वी से 700 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर ग्रेट वाइट नाम की एक ऐसी जगह है जो की पूरी तरह से खाली है यह 35 प्रकाश वर्ष में फैली है यहाँ दूर-दूर तक कुछ भी नहीं है |

45 . क्या आप जानते है .एंड्रोमेडा आकाशगंगा नंगी आंखों से देखी जा सकने वाली सबसे दूर स्थिति आकाशगंगा है यह पृथ्वी से 23 लाख 9000 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है.आपको जानकर हैरानी होगी की इसके अंदर 300 खरब से भी ज्यादा तारे मौजूद हैं इसका व्यास 1 लाख 80 हज़ार प्रकाश वर्ष तक है |

46 पृथ्वी के वातावरण के कारण हमारा सूरज कई बार हमें लाल-पीला या केसरी रंग का दिखाई देता है लेकिन असलियत में हमारा सूरज सफेद है अंतरिक्ष में यह अपने असली रंग सफेद में ही दिखाई देता है |

47 . एक रिपोर्ट की माने तो आज से करीब 3 अरब साल बाद हमारी आकाशगंगा किसी और आकाशगंगा से टकराकर नष्ट हो जाएगी और हो सकता है की इसे देखने के लिए हमारी इंसानों की सभ्यता भी न रहे |

48 . क्या आपको पता है हमारा TV या कोई और इलेक्ट्रिक उपकरण जब आवाज पैदा करता है , जब चल नहीं रहा होता है उसके अंदर जब ख़राब सी आवाज सुनाई देती है वह आवाज बिग बैंग के तुरंत बाद बनने वाली रेडिएशन का नतीजा होता है जो कि 15 अरब साल बाद आज भी ब्रह्मांड के अंदर मौजूद होता है |

49 . ब्रह्मांड में अब तक 19 अरब आकाशगंगाएं मौजूद है. सभी आकाशगंगाएं आपस में एक-दूसरे से दूर हटती जा रही हैं |

50 ब्रह्मांड के बारे में सबसे प्रसीद थ्योरी है बिग बैंग थ्योरी,. बिग बैंग थ्योरी के अनुसार शून्य के आकार का ब्रह्मांड बहुत ही गरम था. इसकी कारण इसमें विस्फोट हुआ और वो असंख्य कणों में फैल गया. तब से लेकर अब तक यह लगातार फैलता ही जा रहा रहा है |

Read also hindifreedom.com/interesting-fact/519/विज्ञान-से-जुड़े-50-रोचक-तथ्य/(opens in a new tab)

आज आपने इस पोस्ट में ब्रम्हाण्ड से जुड़े 50 रोचक तथ्य हिंदी में के बारे में जाना उम्मीद है आपको हमारी पोस्ट पसंद आयी होगी अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो कमेंट करके जरूर बताय |

1 thought on “ब्रम्हाण्ड से जुड़े 50 रोचक तथ्य हिंदी में”

Leave a Comment