पृथ्वी से जुड़े 50 रोचक तथ्य |FULL DETAILS

सौरमंडल के सभी ग्रहो में पृथ्वी ही एक मात्र ऐसा ग्रह है जिसमे जीवन की संभावना है | और हम खुशकिस्मत है की हमको पृथ्वी जैसा ग्रह मिला है |आज हम इसी पृथ्वी से जुड़े 50 रोचक तथ्य के बारे में जानेगे .

पृथ्वी पर अरबो सालो से पेड़, पौधे व् जीव जंतु फलते फूलते रहे है,और हमारी पृथ्वी अनगिनत रहस्यों को समेटे हुए है |जिसमे बहुत से रोचक तथ्य भरे पड़े है वैज्ञानिको ने इस गृह से जुडी खोज को विश्व के सामने रखा लेकिन बहुत सारे ऐसे रहस्य भी है जो वैज्ञानिको की समझ से दूर है |

आइये जानते है 01 से लेकर 20 तक पृथ्वी से जुड़े 50 रोचक तथ्य-

1.क्या आप जानते है हमारी पृथ्वी का निर्माण लगभग 4.54 बिलियन साल पहले आरम्भ हुआ था और ऐसा अनुमान है की पृथ्वी पर लगभग 4.1 बिलियन वर्ष पहले जीवन अस्तित्व में आया |.

2. क्या आपको पता है पृथ्वी 3,959 मील की त्रिज्या के साथ हमारे सौर मंडल का पांचवा सबसे बड़ा ग्रह है |

3. पृथ्वी को अंतरिक्ष से 6 बिलियन किलोमीटर की दूरी से देखने पर यह एक एक नीले रंग के तारे जैसा दिखाई देता है आकाश से पृथ्वी का नीला दिखने का कारण इस गृह पर जल की वजह से है |

4. पृथ्वी के धरातल पर 70% से ज्यादा पानी है, लेकिन यह पृथ्वी के द्रव्यमान के 1% से भी कम है.पृथ्वी का द्रव्यमान कुल 5,972,190,000,000,000,000,000,000 किग्रा है.

5. क्या आप जानते है पृथ्वी का कोर 85-88% लोहे से बना हुआ है और इसकी परत पर लगभग 47% ऑक्सीजन मौजूद है |

6. पृथ्वी एकमात्र ऐसा ग्रह है जिसका नाम ग्रीक या रोमन देवता के नाम पर नहीं रखा गया था.बल्कि पृथ्वी का नाम अंग्रेजी/ जर्मन से आया है, जिसका अर्थ है “भू”.

7. पृथ्वी पर आंतरिक निकेल-आयरन कोर की उपस्थिति की वजह से पृथ्वी के पास एक मजबूत चुंबकीय क्षेत्र मौजूद है, यह क्षेत्र पृथ्वी पर भारी सौर हवाओं को बहने से रोकने के लिए जिम्मेदार है |

8. बरमूडा त्रिकोण पर होने वाले हादसों को लेकर विज्ञानिको का ऐसा तर्क है कि ये सभी हादसे पृथ्वी कि मजबूत चुंबकीय शक्ति के कारण है |

9 . पृथ्वी के पास एक मात्र प्राकृतिक उपग्रह है जिसका नाम चंद्रमा है, जबकि बृहस्पति गृह में कुल 67 चंद्रमा मौजूद हैं |

10. क्या आप जानते है , पृथ्वी के चंद्रमा कि त्रिज्या 1,738 किलोमीटर में फैली है जोकि सौर मंडल का पांचवां सबसे बड़ा चंद्रमा है |

11. क्या आपको पता है पृथ्वी पर समुद्रों में आने वाला ज्वार-भाटा, पृथ्वी और चंद्रमा के बीच गुरुत्वाकर्षण बल के कारण उत्पन्न होता है |

पृथ्वी से जुड़े 50 रोचक तथ्य

12. पृथ्वी की सभी चार परतों में सबसे मोटी मेटल परत है, जो 2900 किलोमीटर मोटी है व् सबसे पतली परत क्रस्ट है जो पृथ्वी कि सतह से लगभग 30 किलोमीटर की गहराई पर मौजूद है |

13. पृथ्वी सौर मंडल के सबसे अधिक घनत्व वाले ग्रहो में से है और इसका औसत घनत्व 5.51 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर है |

14. क्या आपको पता है पृथ्वी से जुड़े 50 रोचक तथ्य – उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव तक पृथ्वी का व्यास भूमध्य रेखा के पार इसके व्यास से 43 किमी कम है |

15. पृथ्वी के वायुमंडल में पाँच परतें हैं – ट्रोपोस्फीयर, स्ट्रैटोस्फीयर, मेसोस्फीयर, थर्मोस्फीयर, एवं एक्सोस्फ़ेयर। पृथ्वी का वायुमंडल जमीनी स्तर से 50 किमी की ऊँचाई तक मोटा है एवं इसका फैलाव 10,000 किमी तक है |

16. क्या आप जानते है पृथ्वी से जुड़े 50 रोचक तथ्य – पृथ्वी के चंद्रमा का आकार पृथ्वी के आकार का लगभग 27% है |

17. पृथ्वी पर तरल रूप में पानी का अस्तित्व, पृथ्वी पर मौजूद तापमान अवधि के कारण है, जिसमे पानी 100 डिग्री सेल्सियस पर उबलने लगता है फिर पृथ्वी का तापमान इसे गैस में परिवर्तित करता है और उसके बाद मनुष्यों, जानवरों और पक्षियों आदि जीवित प्राणियों तक बादलो के द्वारा पंहुचा देता है.|

18. क्या आपको पता है हम सभी सूर्य के चारों ओर 107,182 किलोमीटर प्रति घंटे के औसत वेग से यात्रा कर रहे हैं और हम एक विशाल गति के साथ इसके चारो और घूम रहे हैं |

19. क्या आप जानते है पृथ्वी पर मौजूद महासागरों में से 95% से अधिक महासागर आज भी इंसानो कि पहुंच से दूर है |

20. पृथ्वी अरबो साल पहले पाई जाने वाली जीवो कि कुल प्रजातियों में से 99% प्रजातियाँ अब विलुप्त हो गयी हैं |

read also hindifreedom.com/interesting-fact/519/विज्ञान-से-जुड़े-50-रोचक-तथ्य/(opens in a new tab)

21 से लेकर 40 तक पृथ्वी से जुड़े 50 रोचक तथ्य इस प्रकार है

21. क्या आपको अंदाजा है पृथ्वी के घूमने की गति धीरे-धीरे कम हो रही है; इसका अर्थ है कि अब से लगभग 140 मिलियन वर्षों में, पृथ्वी पर एक दिन की लंबाई 25 घंटे हो जायगी |.

22. पृथ्वी के आंतरिक कोर का तापमान ५४०० से 6000 डिग्री सेल्सियस के बीच है, इसका एकमात्र उदाहरण पृथ्वी के आंतरिक कोर से ज्वालामुखी के जरिए निकलने वाला मेग्मा |

23. पृथ्वी के आंतरिक कोर का तापमान सूर्य कि सतह के तापमान से भी ज्यादा है |

24. पृथ्वी कुल चार परतों से बनी हुई है, जिनके नाम : आंतरिक कोर, बाहरी कोर, मेंटल और क्रस्ट है |

read also hindifreedom.com/interesting-fact/483/दुनिया-से-जुड़े-100-रोचक-तथ्य-ज/(opens in a new tab)

25. क्या आप जानते है हवाई जहाज अधिकतम 60,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ते हैं जो लगभग 18.288 किमी तक है |

26. पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है जिसके वायुमंडल में 21% ऑक्सीजन है और इसकी सतह पर तरल पानी मौजूद है |

27. पृथ्वी सूर्य से 1 AU की दूरी पर स्थित है, AU सूर्य से पृथ्वी की दूरी एवं सूर्य से आकाशीय पिंडों की दूरी मापने की एक मानक इकाई है और सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी पर पहुंचने में 8 मिनट 20 सेकंड का समय लगता है | 28.क्या आपको पता है पृथ्वी आकार और द्रव्यमान के साथ में पांचवां सबसे बड़ा ग्रह है |

28.​​पृथ्वी के वायुमंडल में ओजोन परत होती है जो इसे सूर्य की शक्तिशाली एवं हानिकारक UV किरणों से बचा कर रखती है |

29. क्या आप यह जानते है की यदि पृथ्वी की सतह से दबाव और घनत्व खत्म हो जाएं तो सभी जीवित व् निर्जीव वस्तुए पृथ्वी को छोड़ कर अंतरिक्ष कि तरफ उड़ने लगेगी और कभी वापस पृथ्वी पर नहीं आ सकेगी |

30. पृथ्वी के वायुमंडल की अंतिम परत, एक्सोस्फीयर है | जिसका विस्तार 700 किमी एओव से है इसका मतलब यह परत समुद्र तल से 10,000 किमी तक बाहरी अंतरिक्ष में मौजूद है.|

31. पृथ्वी पर हर चार साल में एक लीप दिन होता है | ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पृथ्वी पर एक वर्ष ठीक 365 दिन नहीं बल्कि 365.2564 दिन का होता है, यह बाकी 0.2564 दिन हर चार साल में फरवरी के महीने में एक अतिरिक्त दिन (लीप दिन) में शामिल होता है |

32. पृथ्वी की सतह का लगभग 70% महासागर मौजूद है जिसमें इस गृह का 97% पानी मौजूद है, ये महासागर महान रहस्यों और भौगोलिक विशेषताओं से भरे हुए है |.

33. वैज्ञानिको के अनुसार लगभग 3.8 अरब साल पहले महासागरों में जलीय जीवन की शुरुआत हुई.जिसमे मछलिया, समुंद्री किट इत्यादि सबसे पहले पैदा हुए |.

34. प्रशांत महासागर की जमींन के नीचे जापान के दक्षिण पूर्व में “मारियाना ट्रेंच” नाम की खाई पृथ्वी पर सबसे गहरी खाई है जो लगभग सात मील गहरी है |

read also hindifreedom.com/interesting-fact/414/एनिमल-इंटरेस्टिंग-फैक्ट्/(opens in a new tab

35. अंटार्कटिका में पाई जाने वाली सूखी घाटियाँ पृथ्वी के सबसे शुष्क स्थानों में से है जो लगभग 4800 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली हुई है और यहाँ पर पिछले 2 मिलियन वर्षों से वर्षा नहीं हुई है. |

36. नील नदी पृथ्वी की सबसे लंबी नदी के रूप में जानी जाती है जो बुरुंडी में अपने स्रोत से 6,695 किलोमीटर दूर भूमध्य सागर तक फैली है, जबकि अमेजन पानी स्टोरेज के रूप में दुनिया की सबसे बड़ी नदी है |.

37. क्या आप जानते है पृथ्वी पर होने वाले मौसम का बदलाव इसके सूर्य के चारो और घूर्णन गति के कारण पैदा होते है |.

38. पृथ्वी के रोटेशन की धुरी सूर्य के चारों ओर घूमने के संबंध में 23.4 डिग्री झुकी है और पृथ्वी का सूर्य के चारों ओर कक्षा का आकार 149,598,262 किमी तक बड़ा है |

पृथ्वी से जुड़े 50 रोचक तथ्य

39. भूमध्य रेखा के दक्षिण में एक डिग्री पर माउंट चिम्बोराजो का शिखर, जो पृथ्वी का सबसे ऊंचा बिंदु है. यह बिंदु पृथ्वी का सबसे बड़ा उभार कहलाता है |

40. पृथ्वी की भूमध्यरेखीय परिधि 40,030.2 किमी व् इसका आयतन 1,083,206,916,846 घन किलोमीटर लम्बा है |

41 से 50 तक पृथ्वी से जुड़े 50 रोचक तथ्य इस प्रकार है

41. पृथ्वी का घनत्व 5.513 ग्राम प्रति घन सेंटीमीटर व् भूतल क्षेत्र 510,064,472 वर्ग किलोमीटर तक बड़ा है |

42 . पृथ्वी का सबसे गर्म दिन 56.7 ° C (134 ° F) डिग्री सेल्सियस था, जिसे 10 जुलाई 1913 को ग्रीनलैंड रंच, डेथ वैली, कैलिफोर्निया, में रिकॉर्ड किया गया |

43. पृथ्वी का सबसे ठंडा बसा हुआ स्थान: रूस के साइबेरिया के एक गाँव ओयमकॉन है, जहाँ का सर्दियों में तापमान -68 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है |

44. पृथ्वी पर अब तक का सबसे ठंडा तापमान अंटार्कटिका के वोस्तोक स्टेशन पर दर्ज़ किया गया जो -89.2 डिग्री सेल्सियस था .

45. पृथ्वी पर सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान मेघालय का मासिनराम है, इस स्थान पर 11,871 मिमी औसत वार्षिक वर्षा दर्ज़ की जाती है |

read also hindifreedom.com/interesting-fact/378/भारत-के-महत्वपूर्ण-50-तथ्य/(opens in a new tab)

46. वैज्ञानिकों ने हाल ही में यह पता लगाया है कि पृथ्वी पर 1500 से अधिक खनिज प्रदार्थ ऐसे है जिन्हे अभी तक खोजा नहीं गया है.जबकि अभी तक खोजे गए 5000 से अधिक खनिजों प्रदार्थ है |

47. .क्या आप जानते है हमारे ग्रह पृथ्वी पर कुछ चट्टानें अपने आप चलती रहती हैं , लेकिन वैज्ञानिक इन चट्टानों की वास्तविक गति को पकड़ने में अभी तक असफल हैं |

48. क्या आप जानते है पृथ्वी पर ऋतु परिवर्तन, इसकी अक्ष में झुके होने के कारण होता है |

49. क्या आपको पता है पृथ्वी से जुड़े 50 रोचक तथ्य – सूर्य के बाद पृथ्वी का सबसे नजदीकी तारा प्रॉक्सिमा सेन्चुरी है |

50. पृथ्वी की पहली परत का निर्माण सिलिकॉन और एल्युमिनियम धातु के द्वारा हुआ था |

आज हमने आपको पृथ्वी से जुड़े 50 रोचक तथ्य के बारे में जानकारी दी अगर आपको हमारी जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके जरूर बताये या कोई कमी हो तो जरूर बताये

2 thoughts on “पृथ्वी से जुड़े 50 रोचक तथ्य |FULL DETAILS”

  1. इस महान योगदान के लिए धन्यवाद, मुझे यह बहुत दिलचस्प और अच्छी तरह से सोचा गया और एक साथ रखा गया। मैं भविष्य में आपके काम को पढ़ने की उम्मीद करता हूं।

    Reply

Leave a Comment