X

हिन्दी से जुड़े 27 रोचक तथ्य | INTERSTING FACTS HINDI LANGUAGE

हिन्दी भाषा से जुड़े 27 रोचक तथ्य

हिन्दी ना केवल भारत में बल्कि विश्व के कई देशो में बोली जाती है इसलिए आज हम हिन्दी से जुड़े 27 रोचक तथ्य की बात करेंगे जो अभी तक शायद आपको पता नहीं है |

आज हिन्दी भाषा पुरे विश्व में पहचान बना चुकी है आज पूरे विश्व के लगभग 176 विश्वविद्यालयों में हिन्दी पढ़ाई व सिखाई जाती है और विश्व के अनेक देशो में हिंदी बोली जाती है | हर वर्ष 14 सितम्बर को भारत में हिंदी दिवस मनाया जाता है | आइये अब समय गवाए जानते है हिन्दी से जुड़े 26 रोचक तथ्य –

1 से 10 तक हिन्दी से जुड़े 27 रोचक तथ्य

  1. क्या आप जानते है पूरी दुनिया में करीब 500 मिलियन से भी अधिक लोगों द्वारा हिंदी भाषा को बोला एवं समझा जाता है जो इससे दुनिया की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओ में से एक बनाता है |

2. क्या आपको पता है हिन्दी भाषा का नाम परसियन शब्द हिन्दू से रखा गया | जिसका मतलब होता है पवित्र नदी की भूमि। ऐसा भी कहा जाता है कि सि़ंधु नदी के पास जो सभ्यता विकसित हुई उसे सिंधु सभ्यता और उस क्षेत्र के लोगों को हिन्दू कहा जाने लगा जो कि सिंधु शब्द से उत्पन्न हुआ है एवं इनके द्वारा बोली जाने वाली भाषा को हिंदी कहा जाने लगा ।

3. आपको जानकर गर्व होगा की सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान , मॉरीशस, फिजी, गुयाना, त्रिनिदाद, टोबागो और नेपाल में भी हिन्दी भाषा का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है।

4. सन 1805 में प्रकाशित लल्लू लाल द्वारा लिखित श्रीकृष्ण पर आधारित किताब प्रेम सागर हिन्दी भाषा में लिखी गई पहली किताब थी |

5. संविधान द्वारा 14 सितंबर 1949 को हिन्दी भाषा को शासकीय भाषा के तौर पर अपनाया गया,जिसके बाद हर साल 14 नवंबर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा, लेकिन हिन्दी भाषा को इंडिया में राष्ट्रीय भाषा का दर्जा 1965 में दिया गया था।

6. क्या आपको पता है हिन्दी भाषा के शब्दों को टाइप करने वाला पहला टाइपराइटर बाजार में 1930 ही आ गया था।

7. हिन्दी में लेखनी ध्वनिप्रधान होता है। हिंदी भाषा में जो लिखा जाता है वही उच्चारण किया जाता है, जबकि अंग्रेजी के साथ ऐसा नहीं होता है |

8. अंग्रेजी भाषा की रोमन लिपि में कुल 26 वर्ण होते हैं, जबकि हिन्दी की देवनागरी लिपि में उससे दोगुने 52 वर्ण होते हैं।

9. आपको इस बात पर गर्व होगा की अमेरिका के करीब 45 विश्वविद्यालय सहित पूरी दुनिया के लगभग 176 विश्वविद्यालयों में हिन्दी पढ़ाई व सिखाई जाती है |

10. इंटरनेट पर हिन्दी भाषा सन 2000 में अस्तित्व में आई, जब हिन्दी भाषा का पहला बेवपोर्टल वेबदुनिया डॉट कॉम शुरू> हुआ था। अत: हिन्दी भाषा को इंटरनेट के जरिए दुनिया भर में बड़े पैमाने पर जोड़ने का योगदान वेबदुनिया को जाता है, जिसके बाद से आज तक हिन्दी लगातार बढ़ रही है।

Read also लड़कियों से जुड़े 74 रोचक तथ्य | Intersting Facts About Girls In Hindi

11 से 20 तक हिन्दी से जुड़े 27 रोचक तथ्य

11. आपको जानकर हैरानी होगी की अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश ने हिंदी की शिक्षा के लिए करीब 140 मिलियन बजट आवंटित किया था |

12. भारत में सबसे ज्यादा भाषाएं बोली जाती है |भारत में 15 या 20 भाषाएं नहीं बल्कि पूरी 461 भाषाएं बोली जाती है जिसमे हिंदी सबसे ज्यादा बोली जाती है |

13. आज के समय में भारत में इंटरनेट पर हर 5 में से 1 व्यक्ति हिंदी चलाना पसंद करता है |

14. क्या आप जानते है हिन्दी भाषा भारत में 40 प्रतिशत से ज्यादा भारतीयों की मदर टंग है ।

15. भारत में आज के समय में उपयोग की जाने वाली हिन्दी भाषा को Modern Standard Hindi या मानक हिन्दी कहा जाता है |

16. हिन्दी में कुल 11 स्वर और 33 व्यंजन होते हैं, हिंदी में प्रत्येक शब्द का निर्माण इन्हीं से होता है। हिन्दी को बांये से दायें में लिखा जाता है |

17. भारतीय संविधान में 14 September, 1949 को हिन्दी की देवनागरी लिपि को प्रमुख तौर पर मान्यता दी गई है। इसलिए 14 सितम्बर को हर साल “हिन्दी दिवस” के रूप में मनाया जाता है।

18. क्या आप जानते है हिंदी अपनाने के मामले में बिहार ने पूरे भारत को पीछे छोड़ दिया जब वर्ष 1881 में बिहार ने उर्दू को छोड़ हिन्दी को अपनी आधिकारिक भाषा चुना था। और ऐसा करने वाला बिहार भारत का पहला राज्य था।

19. अंग्रेजी में कई सारे शब्द को हिन्दी भाषा से भी लिया गया है। जैसे Thug-ठग, Avatar-अवतार, Yoga-योग, Guru-गुरू, Karma-कर्म इत्यादि अनेक नाम है।

20. हिन्दी को सीखने के हिसाब से सबसे सरल भाषा में से एक माना जाता है क्योंकि हिंदी को जैसा लिखा जाता है वैसा ही पढ़ा जाता है। हिन्दी में प्रत्येक लेटर के अल्फाबेट का अलग ही साउंड होता है जो इसे बाकि भाषाओं से अलग बनाता है।

हिन्दी भाषा से जुड़े 27 रोचक तथ्य

read also चाँद से जुड़े 50 रोचक तथ्य | इंटरस्टिंग फैक्ट्स हिंदी

21 से 27 तक हिन्दी से जुड़े 27 रोचक तथ्य

21. भारत में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिंदी है पुरे भारत में 77 % लोग हिंदी बोलते और समझते है |

22. क्या आप जानते है हिंदी की पहली कविता प्रसिद्ध कवि अमीर खुसरो ने लिखी थी |

23. क्या आप जानते है विदेशो में 25 से अधिक पत्र पत्रिकाएं है जो हिंदी भाषा में प्रकासित हो रही है |

24. क्या आपको पता है अंग्रेजी में सबसे ज्यादा बोला जाने वाला शब्द “हेल्लो ” तो वहीँ “नमस्ते” हिंदी भाषा का सबसे ज्यादा बोला जाने वाला शब्द है |

25. 1805 में प्रकाशित हुई ‘प्रेम सागर’ को हिंदी भाषा की पहली प्रकाशित पुस्तक है इसे लल्लू लाल जी के द्वारा लिखा गया था |

26. हिन्दी को आधिकारिक भाषा का दर्जा देने वाला बिहार पहला राज्य था ! 1881 में बिहार ने उर्दू को हटा कर हिंदी भाषा को दर्ज़ा दिया |

27. क्या आपको पता है हिन्दी साहित्य के चार भाग है- भक्ति, श्रृंगार, वीरगाथा और आधुनिक साहित्य।

आपको हमारा यह आर्टिकल “हिन्दी से जुड़े 27 रोचक तथ्य” कैसा लगा हमे कमेंट करके जरूर बताये अगर पोस्ट में कोई कमी हो तो भी जरूर बताये |

Categories: Interesting Fact
Deepak daga: मेरा नाम दीपक डागा है में पांचू में रहता हु में पार्ट टाइम ब्लोग्गर हु मेरा ब्लॉग hindifreedom.com को मैंने 24 may 2020 start किया था मेरा ब्लॉग को बनाने का मुख्य उद्देश्य पाठको को हिंदी भाषा में ज्यादा से ज्यादा वैल्युएबल जानकारी उपलब्ध कराना है मुझे नार्थ ईस्ट इंडिया की संस्कृति से काफी लगाव है इसलिए में वहा की कल्चर से जुडी जानकारी शेयर करना पसंद करता हु | आपको कोई मदद की जरुरत हो तो नीचे कमेंट जरूर करे |